Consectetuer

Popular

Sample Text

Text Widget

Islam a Message of Peace and Belief

Blogroll

Muntazer's Gadget

Islam a Message of Peace and Belief

Social Media

Site Designed By Muntazer Bhojani . Powered by Blogger.

Translate

Friday, 12 June 2015

Imam~e~Zamana (A.S) Ki Madad Karne Vali 8 Aurte

Share & Comment
इमामे ज़माना (अ.ज) की मदद करने वाली आठ औरतें। इमामे ज़माना (अ.ज) की मदद करने वाली औरतों का तीसरा समूह उन औरतों पर आधारित हैं जिन्हें हज़रत हुज्जत (अ.ज) के ज़ुहूर की बरकत से दोबारा ज़िंदा किया जाएगा। इमामे ज़माना के ज़ुहूर और फिर हुकूमत के दौरान बहुत सी औरतें आपकी मदद करेंगी, हालांकि रिवायतों में इमामे ज़माना की सेवा करने वाली चार तरह की औरतों की चर्चा मिलती है। इमाम मुहम्मद बाक़िर अलैहिस्सलाम फ़रमाते हैं: ख़ुदा की क़सम तीन सौ तेरह (313) लोग आएंगे जिनमें पचास औरतें होंगी जो बिना किसी पहले तय की गई योजना के मक्के में इकठ्ठा हो जाएंगी। इसी तरह आसमानी औरतों का भी उल्लेख हुआ है। रसूलुल्लाह (स.अ.) फ़रमाते हैं: ईसा इब्ने मरयम आठ सौ पुरुषों और चार सौ औरतों के साथ जो ज़मीन के सबसे अच्छे लोग होंगे आसमान से उतरेंगे। इसी तरह इमामे ज़माना (अ.ज) की मदद करने वाली औरतों का तीसरा समूह उन औरतों पर आधारित होगा जिन्हें अल्लाह हज़रत हुज्जत के ज़ुहूर की बरकत से दोबारा ज़िंदा करेगा और वह इस दुनिया में पलट कर आएंगी। रिवायतों के अनुसार इन औरतों की संख्या तेरह होगी और वह जंग में घायल होने वालों की मरहम पट्टी और बीमारों की तीमारदारी व देखभाल करेंगी। इमाम जाफ़र सादिक़ अलैहिस्सलाम फ़रमाते हैं: क़ाएम (अ.ज) के साथ तेरह औरतें होंगी जो घायलों की मरहम पट्टी और बीमारों की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगी। आप उन महिलाओं का नाम बयान करते हुए कहते हैं: रशीद हिजरी की बेटी क़नवाअ, उम्म ऐमन, हुबाबह वालबिया, सुमय्या (हज़रत अम्मारे यासिर की मां), ज़ुबैदा, उम्मे ख़ालिद अहमसीया, उम्मे सईद हनफ़िया, सियाना माश्ता, उम्मे ख़ालिद जहनिया। बहरहाल इमामे ज़माना के प्रतीक्षकों का चौथा समूह उन औरतों पर आधारित है जो पहले ही इस दुनिया से जा चुकी हैं। उनसे कहा जाएगा कि तुम्हारे इमाम का ज़हूर हो गया है अगर चाहो तो उनकी सेवा में हाजिर हो सकती है। उसके बाद वह अल्लाह के इरादे से ज़िंदा हो जाएंगी। इमामे ज़माना की मदद करने वाली आठ औरतें। यहाँ हम हुज्जतुल इस्लाम मोहम्मद जवाद मुरव्वेजी तबसी की लिखी किताब ज़ेनान दर हुकूमते इमाम ज़मान (अ.ज) (औरतें इमामे ज़माना की हुकूमत में) के हवाले से उक्त औरतों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत कर रहे हैं: 1. सियाना माश्ता इमामे ज़माना की सरकार में ज़िंदा होकर फिर दुनिया में आने वाली तेरह औरतों में से एक सियाना माश्ता हैं. आप फिरौन के चचेरे भाई हिज़कील की वीबी थीं और फिरऔन की लड़की का बनाओ सिंगार करती थीं। यह आपका पेशा था। आप भी अपने पति की तरह अपने समय के पैग़म्बर हज़रत मूसा पर ईमान ले आई थीं लेकिन अपना ईमान छिपाए हुई थीं। रिवायत है कि एक बार आप फिरऔन की लड़की के कंघी कर रही थी कि आपके हाथ से कंघी गिर गई और बेइख्तियार आपकी ज़बान पर अल्लाह का नाम आ गया। फिरऔन की लड़की ने कहा” क्या तुमने मेरे बाप को याद क्या है?” आपने जवाब दिया” नहीं मैंने उस अल्लाह का नाम लिया है जिसने तुम्हारे बाप को पैदा किया है।” लड़की ने पूरी बात अपने बाप से बताई तो फिरौन ने सियाना को तलब किया और उससे पूछा कि ‘ ‘क्या तुम मुझे ख़ुदा नहीं मानती हो? सियाना ने कहा” बिल्कुल नहीं! मैं वास्तविक ख़ुदा को छोड़कर तुम्हारी इबादत नहीं कर सकती।” फिरऔन ने हुक्म दिया कि तनूर जलाकर उस औरत के सभी बच्चों को उसके सामने जला दिया जाए। जब दूध पीते बच्चे की बारी आई तो सियाना ने ऊपरी तौर पर दीन से दूरी इख्तियार करना चाही लेकिन दूध पीते बच्चे ने अल्लाह की इजाज़त से अपनी माँ से कहा कि” माँ सब्र करो, तुम हक़ पर हो।” फ़िरऔनियों ने उस औरत और उसके दूध पीते बच्चे को आग में डालकर जला डाला और अब अल्लाह तआला दीन की राह में उस औरत के सब्र व धैर्य के आधार पर उसे इमाम महदी की हुकूमत के ज़माने में दोबारा ज़िंदा करेगा ताकि अपने इमाम की सेवा के साथ फ़िरऔनियों से बदला भी ले सके। 2. हज़रत अम्मार यासिर की माँ सुमय्या। आप इस्लाम लाने वाली सातवीं मुसलमान थीं। आपके इस्लाम लाने पर दुश्मन सख्त नाराज़ हुए और आप को कड़ी से कड़ी सजाएं देने लगे। आप और आपके पति यासिर को अबू जहेल ने बंदी बना लिया। उसने पहले उन्हें रसूलुल्लाह (स.अ.) को गाली देने और अपशब्द कहने पर मजबूर किया लेकिन वह लोग इस काम के लिए कभी तैयार नहीं हुए। इसके बाद उसने उन दोनों को लोहे का कवच पहना कर तपती आग में डाल दिया। रसूलुल्लाह (स.अ.) जब उनके पास से गुज़रते तो उन्हें सब्र व संयम की हिदायत करते और कहते: ऐ यासिर के घर वालों! सब्र करो, तुम्हें जन्नत मिलेगी। आखिरकार अबू जहेल ने उन्हें तलवार से शहीद कर दिया। अल्लाह, इस्लाम के सरबुलंदी की खातिर उस महान औरत के सब्र व धैर्य और सख्त से सख़्त अत्याचार सहन करने के बदले में उन्हें हज़रत महदी के ज़हूर के ज़माने में ज़िंदा करेगा ताकि अल्लाह के वादे को पूरा होते देखें और हज़रत के लश्कर की सेवा करें। 3. कअब माज़निया की बेटी नसीबा आप उम्मे अम्मारा के नाम से मशहूर और इस्लाम की जांबाज़ औरत हैं। आपने रसूलुल्लाह (स.अ.) के साथ कई जंगों में हिस्सा लिया और घायलों की मरहम पट्टी करती रहीं। ओहद की जंग में जब मुसलमान पैग़म्बर (सल्ल.) को छोड़ कर भाग गए तो अपने आक़ा की रक्षा करने लगीं. इस दौरान आप को कई घाव लगे। रसूलुल्लाह (स.अ.) ने आप के इस बलिदान की सराहना करते हुए आपके बेटे अम्मारा से कहा: आज तुम्हारी माँ का स्थान जंग के मैदान में लड़ने वाले पुरुषों से ऊंचा है। जंग की समाप्ति के बाद नसीबा अपने जिस्म पर तेरह घाव लिए दूसरे मुसलमानों के साथ घर वापस आ गईं और आराम करने लगी। उसके बाद जैसे ही आप ने पैग़मबरे अकरम स.अ. का यह हुक्म सुना कि केवल ज़ख़्मी ही दुश्मन का पीछा करें, नसीबा उठीं और जाने के लिए तैयार हो गईं लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण नहीं जा सकीं। जब रसूलुल्लाह (स.अ.) दुश्मन का पता लगा कर वापस आए तो घर जाने से पहले अब्दुल्लाह इब्ने कअब माज़नी को नसीबा के हाल चाल जानने के लिए भेजा। अब्दुल्ला ने नसीबा की ख़ैरियत पूछ कर, यह खबर पैगंम्बर अकरम स.अ. को दी। 4. उम्मे ऐमन आप एक परहेज़गार व सदाचार औरत थीं, रसूलुल्लाह (स.अ.) की सेवा करती थीं. आंहज़रत आपको माँ कह कर सम्बोधित करते और कहते थे: इनका सम्बंध मेरे परिवार से है। आप दूसरी मुजाहिद औरतों के साथ जंग के मैदान में घायलों की मरहम पट्टी करती थीं। उम्मे ऐमन अहलेबैत अ. को दोस्त रखती थीं, फ़िदक के मुद्दे में जनाबे फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा ने आप को गवाह के तौर पर पेश किया था, आप रसूलुल्लाह (स.अ.) के देहांत के बाद छह महीने ज़िंदा रहीं। 5. उम्मे ख़ालिद इतिहास में इस नाम की दो औरतों का उल्लेख हुआ ह
Tags:

Written by

We are Creative Blogger Theme Wavers which provides user friendly, effective and easy to use themes. Each support has free and providing HD support screen casting.

0 comments:

Post a Comment

 

Popular Content

Recent Posts

Why to Choose RedHood?

Copyright © By Muntazer Bhojani | Designed by Templateism.com